चिड़ावा में कॉलेज रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग:बढ़ते सड़क हादसों की वजह से लोगों ने नगरपालिका ईओ को दिया ज्ञापन; दो वर्षीय बच्चे की हुई थी मौत
चिड़ावा में कॉलेज रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग:बढ़ते सड़क हादसों की वजह से लोगों ने नगरपालिका ईओ को दिया ज्ञापन; दो वर्षीय बच्चे की हुई थी मौत
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड 19 और 21 के बीच स्थित चिड़ावा कॉलेज रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को लोगों ने नगरपालिका ईओ दिनेश कुमार नूनिया को पत्र सौंपकर इस मार्ग पर तत्काल गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनाने की मांग की।
वार्डवासियों ने बताया- यह मार्ग घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां गरीब समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में छोटे बच्चे रहते हैं। मुख्य सड़क होने के कारण यहां दिन-रात भारी वाहनों, गाड़ियों और बाइकों का आवागमन तेज गति से होता रहता है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
पानी के टैंकर की चपेट में आने से हुई थी बच्चे की मौत
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण यहां अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में एक घटना हुई, जिसमें पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
इस संबंध में निवर्तमान वार्ड पार्षद निखिल सहित नदीम भाई, शौकत खान, सत्तार, सिराजुद्दीन, लुकमान, सकूर अली और आरिफ साहिल सहित अनेक वार्डवासियों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क पर अति शीघ्र दो स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2065195


