[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल, अजान के बाद रोजा खोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल, अजान के बाद रोजा खोला

हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल, अजान के बाद रोजा खोला

बुहाना : बुहाना उपखंड के हीरवा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रमज़ान के पवित्र महीने में घनश्याम अग्रवाल ने मुस्लिम समुदाय के रोज़ेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें रोज़ेदारों को रोज़ा खुलवाया गया।

इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल और विभिन्न खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी। अज़ान होते ही सभी रोज़ेदारों ने अपना रोज़ा खोला और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। इस आयोजन में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह उपस्थिति आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देती है।

इफ्तार में मौलाना हलीम, सदर अब्दुल लतीफ, कैप्टन इमामुद्दीन खान, हवलदार लियाकत अली, गजेंद्र सिंह शेखावत, रिटायर्ड एएसआई धर्मपाल यादव, प्रहलाद डांगी मास्टर, बालवीर शेखावत, घनश्याम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद इकबाल, युसूफ अली, राजपाल सिंह शेखावत, कृष्ण सिंह शेखावत, सूबेदार राजेंद्र सिंह यादव, कैप्टन गोविंद सिंह कच्छावा, बिल्लू सिंह शेखावत, महेंद्र मीणा, मोहम्मद कलीम, जुले खा, जरीफ खान सहित कई प्रमुख रोज़ेदार उपस्थित थे।

उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को समाज में आपसी विश्वास, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने वाला बताया। देणोक क्षेत्र में यह इफ्तार पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की एक प्रेरणादायक मिसाल साबित हुई।

Related Articles