RPS विनोद कुमार ने सुजानगढ़ कोतवाली थाना संभाला:बोले- ट्रैफिक में सुधार होगी पहली प्राथमिकता, गैंगस्टर्स को फॉलो करने वालों पर होगी कार्रवाई
RPS विनोद कुमार ने सुजानगढ़ कोतवाली थाना संभाला:बोले- ट्रैफिक में सुधार होगी पहली प्राथमिकता, गैंगस्टर्स को फॉलो करने वालों पर होगी कार्रवाई
सुजानगढ़ : ट्रेनी आरपीएस विनोद कुमार ने सोमवार को कोतवाली थाने में सीआई का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा- गैंगस्टर्स के गुर्गों और उन्हें सहयोग, फॉलो करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। सीआई ने कहा कि मैं खुद सोशल मीडिया पर पूरी नजर रख रहा हूं। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी।
विनोद कुमार ने कहा- आमजन सीधे और सहज तरीके से थाने पर पहुंचे और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन देर रात तक अपने बच्चों को बाहर नहीं घूमने दे। ताकि बच्चे नशे की प्रवृत्ति से बचे रहें।
उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया। सीआई ने कहा कि जिन गाड़ियों पर काली फिल्म या उल्टे सीधे स्लोगन लिखे होंगे उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064840


