[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मधुमक्खियों ने किसान परिवार पर किया हमला:महिला समेत 3 लोग घायल, चने की फसल काटते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मधुमक्खियों ने किसान परिवार पर किया हमला:महिला समेत 3 लोग घायल, चने की फसल काटते समय हुआ हादसा

मधुमक्खियों ने किसान परिवार पर किया हमला:महिला समेत 3 लोग घायल, चने की फसल काटते समय हुआ हादसा

चूरू : चूरू जिले के घांघू गांव में चने की फसल काटते समय मधुमक्खियों के झुंड ने एक किसान परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को तुरंत घांघू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद परिवार के सदस्यों ने बताया कि घांघू निवासी 70 वर्षीय मोहनलाल, 68 वर्षीय तिलोकचंद और 65 वर्षीय विमला खेत में चने की फसल काट रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए तुरंत घर से कंबल मंगवाकर उन्हें ओढ़ाया गया, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। तीनों को निजी वाहन से पीएचसी ले जाया गया। फिलहाल, तीनों का डीबी अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles