सुजानगढ़ में यंग्स क्लब का नेत्र शिविर:178 लोगों की जांच की, 46 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना
सुजानगढ़ में यंग्स क्लब का नेत्र शिविर:178 लोगों की जांच की, 46 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना
सुजानगढ़ : द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ और जानकीप्रसाद शर्मा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्व. इस्माइल छींपा की स्मृति में उनके पुत्र रफीक कूकड़ा के सहयोग से मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।
46 को ऑपरेशन के लिए चुना
क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉ. अपूर्व कोटिया ने 178 रोगियों की निःशुल्क जांच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन लायक 46 रोगियों का चयन किया। चयनित रोगियों के निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किए जाएंगे। जांच किए गए रोगियों को निःशुल्क दवा दी गई।
द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार सुजानगढ़ में आयोजित हुए शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद हाजी शमसुद्दीन स्नेही ने कहा कि “”आंख है तो जहाऩ है”। उन्होंने क्लब के सेवा प्रकल्पों की सराहना की।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर एडवोकेट पवन दाधीच, भामाशाह रफ़ीक कूकड़ा, फरीदा खातून, कमला सिंघी, विमल पाटनी, सुशीला देवी क्याल, मोहम्मद बिलाल, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद असलम मौलानी, सबदल खान, मोहम्मद हुसैन कूकड़ा, क्लब सचिव महावीर मीरनका, मुन्नालाल प्रजापत, बिमल भूतोडिया, माणक रामपुरिया, गोपाल चोटिया, हाजी मोहम्मद, जन्नत बेगम, योगेंद्र _वीणा भोजक ,राजकुमार क्याल मौजूद थे।
शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी मूलचंद तिवाड़ी, रमन प्रजापत, रामचन्द्र टेलर, मालचंद प्रजापत का सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064823


