मानवाधिकार आयोग के नाम पर क्रेशर मालिकों से फर्जी वसूली:क्रेशर बंद करवाने की धमकी देकर 4 हजार लिए, शक होने पर माइनिंग एसोसिएशन ने पदाधिकारियों ने पकड़ा
मानवाधिकार आयोग के नाम पर क्रेशर मालिकों से फर्जी वसूली:क्रेशर बंद करवाने की धमकी देकर 4 हजार लिए, शक होने पर माइनिंग एसोसिएशन ने पदाधिकारियों ने पकड़ा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के पाटन थाना क्षेत्र में मानवाधिकार आयोग के नाम पर क्रेशर संचालकों को धमकाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। चार लोग कार पर पुलिस की प्लेट और राजस्थान स्टेट ग्रीवेंस ऑफिसर की प्लेट लगाकर क्रेशर पर पहुंचे और जांच के नाम पर क्रेशर बंद करवाने की धमकी देकर पैसे ले लिए। बाद में माइनिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सतर्कता से चारों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मुनीम से वसूले चार हजार रुपए
काशतपुरा निवासी लीलाधर सैनी ने पाटन थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह भागेश्वर (डोकन) के पास स्थित स्टार स्टोन क्रेशर पर मुनीम के पद पर कार्यरत है। 16 मार्च को शाम करीब साढ़े चार बजे एक ऑल्टो कार (आरजे 02 सीए 1911) में सवार चार व्यक्ति क्रेशर पर पहुंचे।
कार पर फर्जी नेम प्लेट
कार पर पुलिस और राजस्थान स्टेट ग्रीवेंस ऑफिसर की प्लेट लगी हुई थी। क्रेशर पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने खनन से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने का नाटक किया और क्रेशर बंद करवाने की धमकी देते हुए पैसों की मांग करने लगे। डर के कारण मोलभाव के बाद चार हजार रुपए उन्हें दे दिए गए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त लोगों का मानवाधिकार आयोग से कोई संबंध नहीं है और वे फर्जी तरीके से वसूली कर रहे थे।
पहले भी फर्जी तरीके से 10 हजार की वसूली की
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने अपना नाम भैंरूराम गुर्जर, रमेशचंद रैगर, रोहिताश रैगर और तुलसीराम गुर्जर बताया। घटना का वीडियो क्रेशर पर लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुआ है, जिसे पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही, नथुवाला स्थित मुक्कड क्रेशर से भी दस हजार रुपए वसूली की जानकारी सामने आई है।
माइनिंग एसोसिएशन ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
माइनिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदरमल सैनी, महेंद्र गोयल और सचिव शंकर सैनी ने बताया- आरोपी संगठन के नाम का दुरुपयोग कर क्रेशर संचालकों से अवैध वसूली कर रहे थे और लोगों को डरा-धमका रहे थे। उस समय माइनिंग संगठन के पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी, तभी सूचना मिली कि कुछ लोग क्रेशर पर पहुंचकर पैसे मांग रहे हैं।
इस पर तत्परता दिखाते हुए उनसे संपर्क किया गया और बातों में लेकर उनकी गाड़ी को गावड़ी मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुकवा लिया। इसके बाद पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और चारों को गाड़ी सहित नीमकाथाना के सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सूट-बूट पहनकर करने निकले वसूली
सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया- चारों आरोपी कोट-पेंट पहनकर गले में आई-कार्ड लगाए हुए थे, जिससे वे खुद को मानवाधिकार संगठन से जुड़ा बताकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे थे। चारों से पूछताछ के बाद उन्हें पाटन थाने में भेजा गया।माइनिंग संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि ये आरोपी पहले भी कई माइनिंग क्रेशरों पर अवैध वसूली के लिए पहुंच चुके हैं।पाटन थाना अधिकारी रमेश मीणा ने बताया- मामले में रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चारों आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2064684


