[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग:एक बीघा की फसल जली, तीन दमकलों ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग:एक बीघा की फसल जली, तीन दमकलों ने पाया काबू

गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग:एक बीघा की फसल जली, तीन दमकलों ने पाया काबू

चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र में सोमवार को बारी और भामरवासी गांव की सीमा पर एक खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में करीब एक बीघा गेहूं की पकी हुई फसल जलकर खाक हो गई। चिड़ावा, पिलानी और बगड़ से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैली

यह घटना बारी का बास निवासी अजय और अनिल बराला के खेत की है। दोपहर के समय अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते गेहूं की पकी हुई फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से फैली। धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही चिड़ावा, पिलानी और बगड़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि तेज हवाओं के कारण आग आसपास के अन्य खेतों में फैल सकती थी।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया

हादसे की खबर मिलते ही बारी, भामरवासी और आसपास की ढाणियों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों और पानी के टैंकरों की सहायता से भी आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।

Related Articles