उदयपुरवाटी नगर पालिका ईओ सहित तीन पर मुकदमा दर्ज:पद के दुरुपयोग, दुकान तोड़ने और मारपीट का आरोप
उदयपुरवाटी नगर पालिका ईओ सहित तीन पर मुकदमा दर्ज:पद के दुरुपयोग, दुकान तोड़ने और मारपीट का आरोप
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर में एक दुकानदार ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। तीनों पर पद के दुरुपयोग, दुकान तोड़ने और मारपीट करने का आरोप है।
बस स्टैंड पर लकड़ी की दुकान तोड़ने का मामला
थाना प्रभारी रामपाल मीना ने बताया-वार्ड 29 निवासी नरोत्तम शर्मा ने मुख्य बस स्टैंड पर अपनी लकड़ी की दुकान तोड़ने और मारपीट के आरोप में न्यायालय में परिवाद पेश किया था। कोर्ट के निर्देश के बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गाली-गलौज के साथ मारपीट की धमकी
परिवादी नरोत्तम शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह मुख्य बस स्टैंड पर एक छोटी लकड़ी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि 7 फरवरी 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे पवन कुमार शाह और विमल कुमार जेसीबी मशीन लेकर आए और उनकी दुकान को तोड़ दिया। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
परिवाद में यह भी कहा गया है कि उदयपुरवाटी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तौफीक अहमद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के दुकान हटवाने की कार्रवाई करवाई और दूसरे पक्ष को उस जगह पर कब्जा दिलवाया।
कई दिनों तक किया था धरना प्रदर्शन
बता दें कि मामला पहले भी काफी चर्चा में रहा था, और पीड़ित पक्ष ने कई दिनों तक धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया था। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद अब विभिन्न धाराओं के तहत यह प्रकरण दर्ज किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063654


