झुंझुनूं में UGC बिल लागू करने के लिए प्रदर्शन:रैली के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचे लोग; बोले- युवाओं के साथ खिलवाड़ न करें
झुंझुनूं में UGC बिल लागू करने के लिए प्रदर्शन:रैली के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचे लोग; बोले- युवाओं के साथ खिलवाड़ न करें
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : यूजीसी (UGC) बिल 2026 को लागू करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर शहर में रैली निकाली। इसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए इस बिल का क्रियान्वयन बेहद जरूरी है।
रैली का आगाज शहर के अम्बेडकर पार्क से हुआ। जहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए ‘यूजीसी बिल 2026 लागू करो’ और ‘सामाजिक न्याय सुनिश्चित करो’ जैसे नारे लगा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी बिल 2026 उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसे तुरंत प्रभाव से लागू न करना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

ये संगठन हुए शामिल
रैली में मुख्य रूप से मुस्लिम न्याय मंच, भगत सिंह विचार मंच, भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी, मेघवाल समाज संघ, अखिल भारतीय किसान महासभा, रैगर महासभा तथा सदभावना मंच के पदाधिकारी शामिल हुए।
ये रहे मौजूद
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान एडवोकेट बजरंग लाल, इमरान बडगुर्जर, विकास आल्हा और महेन्द्र चारणवास ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान शकील फौजी, संदीप पाटील, सहदेव कस्वां, रामचंद्र कुल्हरि, बनवारी कस्वा और पोकर झाझड़िया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063638


