[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काजड़ा में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

काजड़ा में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

सूरजगढ़ : क्षेत्र के ग्राम काजड़ा में रविवार सुबह एक घर की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार गांव के ऐतिहासिक तालाब व बगीची के पास रहने वाले रोबिन चंदेलिया के घर सुबह करीब 5 बजे यह घटना हुई। उस समय उनकी मां सरोज देवी रसोई में चाय बना रही थीं। अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर तक आग पहुंच गई और देखते ही देखते लपटें खिड़की व दरवाजे से बाहर निकलने लगीं।

लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर आ गए। मां-बेटे ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। आग बुझाने के प्रयास में रोबिन चंदेलिया और उनकी मां के पैर हल्के झुलस गए।

सूचना मिलने पर पिलानी नगरपालिका की दो दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। बताया गया कि सूरजगढ़ की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण पिलानी से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।

घटना के समय आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles