खेतड़ी में काम के बहाने बुलाकर सरियों से पीटा:बस स्टैंड पहुंचते ही हमला किया, हाथ और पैरों में फ्रैक्चर; झुंझुनूं रेफर
खेतड़ी में काम के बहाने बुलाकर सरियों से पीटा:बस स्टैंड पहुंचते ही हमला किया, हाथ और पैरों में फ्रैक्चर; झुंझुनूं रेफर
खेतड़ी : खेतड़ी में युवक को फोन कर बस स्टैंड पर बुलाया और सरियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना रविवार रात थाना क्षेत्र के कॉपर मैन बस स्टैंड की है। जानकारी के अनुसार, बनवास निवासी सुभाष पुत्र हनुमान प्रसाद के पास रात को एक अनजान नंबर से फोन आया। उसे जरूरी काम की बात कहकर कॉपर के बस स्टैंड पर बुलाया गया। जब सुभाष अपनी बाइक लेकर बस स्टैंड पहुंचा, तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो युवक आए और उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया।
गाड़ी में सवार युवकों ने उतरते ही सुभाष पर धारदार हथियारों और सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल सुभाष को तुरंत सिंघाना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वारदात की सूचना खेतड़ी नगर और सिंघाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई गई, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
घायल सुभाष खेतड़ीनगर में एक ठेका कंपनी में काम करता है। सामने आया है कि फोन करने वाले ने कंपनी के काम का बहाना कर उसे बुलाया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063411


