श्रीमाधोपुर में पेयजल, जर्जर सड़क समस्या पर ज्ञापन सौंपा:नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री के नाम ज्ञापन देकर की सुधार की मांग
श्रीमाधोपुर में पेयजल, जर्जर सड़क समस्या पर ज्ञापन सौंपा:नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री के नाम ज्ञापन देकर की सुधार की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित जोशी कॉलोनी के निवासियों ने पेयजल और जर्जर सड़क की समस्या के समाधान के लिए नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सीकर बाजार बाईपास चौराहा स्थित कॉलोनी के लोगों ने दिया।
रामजीलाल शर्मा और रामबाबू डीडवानिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कॉलोनी में स्थायी बोरिंग कर पाइपलाइन कनेक्शन देने की मांग की गई। निवासियों ने बताया कि उन्हें लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में सीकर बाजार बाईपास से छालिया वाली जोहड़ी (चोटियों वाली ढाणी) तक की जर्जर हो चुकी सड़क के पुनर्निर्माण की भी मांग रखी गई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि सड़क खराब होने से आवागमन में परेशानी होती है।
इस दौरान मुन्ना लाल मीणा, साहिल मीणा, हर्षवर्धन, राधेश्याम वर्मा, भगवानसहाय वर्मा, सुभाष मीणा, नेकीराम घोसल्या सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062504

