नीमकाथाना में महिला सुरक्षा सखियों का सम्मान:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया सम्मान, सर्टिफिकेट भी दिए
नीमकाथाना में महिला सुरक्षा सखियों का सम्मान:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया सम्मान, सर्टिफिकेट भी दिए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में निस्वार्थ योगदान देने वाली महिला सुरक्षा सखियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह नीमकाथाना जीआरपी थाने में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में नीमकाथाना जीआरपी थाने के अंतर्गत आने वाली लगभग 20 महिला सुरक्षा सखियों को दुपट्टा पहनाकर, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नीमकाथाना जीआरपी थानाधिकारी श्रीचंद जाखड़ ने की। शेखावाटी पत्रकार संस्थान के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन रींगस की पवन गैस एजेंसी के तत्वावधान में और शेखावाटी पत्रकार संस्थान की प्रेरणा से किया गया।
वक्ताओं ने महिला सुरक्षा सखियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि ये सखियां रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का संचालन बीएल सरोज ने किया। इस अवसर पर रींगस जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश सैनी, पवन गैस एजेंसी के प्रतिनिधि कमल कुमावत, एएसआई मुखाराम सैनी, हेड कांस्टेबल बनवारी लाल, सुरेंद्र कुमार, बाबूलाल लील, रामचंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिला सुरक्षा सखियां और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062504

