फतेहपुर पुलिस ने 951 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया:एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर पुलिस ने 951 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया:एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस ने एनएच-52 सालासर-चूरू हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को 951 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (चूरा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत की गई। थानाधिकारी कोतवाली फतेहपुर महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से यह अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी मुकेश राणा (46), पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी दाहा, थाना दोघट, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) को मौके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली थाने में इस संबंध में प्रकरण संख्या 81/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062503

