[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नायब तहसीलदार बनकर महिला से 1.95 लाख की ठगी:पुलिस ने साइबर फ्रॉड की पूरी राशि खाते में लौटाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नायब तहसीलदार बनकर महिला से 1.95 लाख की ठगी:पुलिस ने साइबर फ्रॉड की पूरी राशि खाते में लौटाई

नायब तहसीलदार बनकर महिला से 1.95 लाख की ठगी:पुलिस ने साइबर फ्रॉड की पूरी राशि खाते में लौटाई

चूरू : चूरू में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। एक ठग ने खुद को नायब तहसीलदार बताकर सरकारी योजना के तहत शौचालय के फंड के नाम पर महिला से 1 लाख 95 हजार 940 रुपए ठग लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि उसके खाते में वापस जमा करवा दी।

रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि राजगढ़ तहसील के गांव सुलखणिया, हाल लधासर निवासी एक महिला ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को नायब तहसीलदार बताया। उसने कहा कि सरकारी योजना में शौचालय की राशि निजी खातों में डाली जा रही है।

महिला ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन साइबर ठग ने उसके मोबाइल पर राशि जमा होने का एक फर्जी मैसेज भेज दिया। इसके बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि गलती से उसने महिला के खाते में ज्यादा पैसे भेज दिए हैं और बाकी पैसे उसे वापस भेज दे।

ठग के झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग खातों में 1 लाख 95 हजार 940 रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए साइबर ठग के खाते को तुरंत होल्ड करवा दिया।

कोर्ट के आदेश पर ठगी गई पूरी राशि 1 लाख 95 हजार 940 रुपए महिला के खाते में वापस ट्रांसफर कर दी गई। इस कार्रवाई में रतनगढ़ साइबर पुलिस के कांस्टेबल मुकेश और महेंद्र की अहम भूमिका रही।

Related Articles