[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. जुल्फिकार का ब्राजील स्थित रामकृष्ण आश्रम पर शोध पत्र प्रकाशित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. जुल्फिकार का ब्राजील स्थित रामकृष्ण आश्रम पर शोध पत्र प्रकाशित

डॉ. जुल्फिकार का ब्राजील स्थित रामकृष्ण आश्रम पर शोध पत्र प्रकाशित

झुंझुनूं : जिले के निकटवर्ती गांव भीमसर के युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार का शोध पत्र इंटरनेशनल मल्टीफोकल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ है। यह शोध पत्र ब्राजील के साओ पाउलो स्थित रामकृष्ण वेदान्त आश्रम विषय पर आधारित है, जो ब्राजील में रामकृष्ण मिशन के मानवतावादी विचारों के प्रचार-प्रसार का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

शोध पत्र में वर्ष 1974 में आश्रम की स्थापना तथा वर्ष 1999 में इसे आधिकारिक केंद्र की स्वीकृति मिलने से लेकर वर्तमान तक आश्रम द्वारा संचालित कल्याणकारी, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. जुल्फिकार लंबे समय से स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन पर अध्ययन एवं शोध कार्य कर रहे हैं। उनके शोध कार्यों को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सराहना मिली है। उनकी विभिन्न शोध पत्रिकाएं और पुस्तकें स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को नई दृष्टि प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित करने तथा भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रचारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह शोध पत्र भविष्य में इस विषय पर होने वाले अनुसंधानों के लिए उपयोगी साबित होगा और शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करेगा।

Related Articles