सूरजगढ़ में राजपूत समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
सूरजगढ़ में राजपूत समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
सूरजगढ़ : श्री राजपूत शिक्षा समिति सूरजगढ़ के बैनर तले केडिया धर्मशाला, पुराना बस स्टैंड में होली स्नेह मिलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कमेटी सदस्य राजीव सिंह शेखावत रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश वर्मा, उरिका प्रशासक प्रतिनिधि बलवीर सिंह, पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह शेखावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह चौहान, पूर्व पार्षद पृथ्वी सिंह बालापोता, प्रशासक प्रतिनिधि कानू सिंह शेखावत, प्रवीण सिंह शेखावत, ठाकुर भगवान सिंह ओजटू तथा नरेंद्र सिंह शेखावत “बन्ना” शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अजीत सिंह शेखावत व अनिल सिंह तंवर द्वारा उपस्थित लोगों को गुलाल का तिलक लगाकर की गई। समिति के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर व साफा ओढ़ाकर स्वागत किया।
एडवोकेट शिवराज सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि राजीव सिंह शेखावत सहित वक्ताओं ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित और संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज की प्रगति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। अब समय तलवार का नहीं, बल्कि कलम का है। वक्ताओं ने पंचायत व नगर निकाय चुनावों में समाज की अधिक भागीदारी पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मंच संचालन शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर ने किया।
इस अवसर पर गिरवर सिंह नरूका, किशनपाल सिंह तंवर, मातु सिंह राठौड़, मास्टर सूबे सिंह तंवर, वीरेंद्र सिंह तंवर, रणजीत सिंह शेखावत, डॉ. जोगेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह शेखावत, बिशनपाल सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2062391


