महंगाई और LPG संकट पर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन: विधायक श्रवण कुमार ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को बताया फेल, 18 मार्च को सौंपेंगे ज्ञापन
महंगाई और LPG संकट पर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन: विधायक श्रवण कुमार ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को बताया फेल, 18 मार्च को सौंपेंगे ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार रविवार को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर गरजे और कहा कि भाजपा का डबल इंजन सरकार मॉडल हर मोर्चे पर विफल रही है। सूरजगढ़ में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर को देखते हुए देश व प्रदेश के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी आज चरम सीमा पर है।
विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि पूरे देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत चल रही है। गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है, उसके बावजूद भी जनता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। आम जनता परेशान हो रही है। भाजपा सरकार को जनता की परेशानियां को समझना चाहिए। लोकतंत्र में सरकार जनता की होती है। इसलिए जनता जनार्दन की समस्याओं का निराकरण करने की आवश्यकता है।
विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायत व निकाय चुनाव टाल कर लोकतंत्र एवं संविधान पर भी प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को सुबह 11:00 बजे उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को महंगाई एवं गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, पंचायती राज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय उर्फ पप्पू चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में सांवरमल सैनी, सज्जन सैनी, अशोक कटेवा, अंतर सिंह श्योराण, हरिसिंह बड़सीवाल, मदन सैनी, विजय चंदेलिया, महेश शर्मा, सुरेश बडगुजर, इंद्र कुमार चेतीवाल, रामदेव सैनी, प्रदीप गुरावा, मुकेश लुगरिया, रवि शर्मा, जसवंत मेघवाल, महेश शर्मा, हुकमचंद, जगदीश कनवाड़िया, रामनारायण बड़गुजर, जुगल किशोर चेतीवाल, रफ़ीक खान, अयूब खान, महेंद्र कुमावत, मुकेश खान, मुकेश फुलवरिया, संदीप कुमावत, कपिल शाह, अनिल कुमार जांगिड़, जगदीश कनवाड़िया, हुक्मीचंद, रविंद्र शर्मा, अंतर सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2132507


