[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में गूंजेगा जय श्री राम, 6 अप्रैल को निकलेगी भव्य ‘भगवा रैली’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में गूंजेगा जय श्री राम, 6 अप्रैल को निकलेगी भव्य ‘भगवा रैली’

भगवा रैली से गूंजेगा आसमान, शौर्य व एकता का प्रतीक होगी यह ऐतिहासिक भगवा रैली

उदयपुरवाटी : क्षेत्र में आगामी 6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली भव्य ‘भगवा रैली’ की तैयारियों को लेकर बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक शिशु वाटिका सभागार में संपन्न हुई। बाबा अशोक सैनी ने बताया कि मोहन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में रैली को ऐतिहासिक बनाने तथा हिंदू समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 6 अप्रैल को कस्बे की सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आएंगी। इस रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना व सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है।

अनुशासन और भव्यता के साथ रैली निकालने के लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। मोहन सिंह शेखावत ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और हर वार्डों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जो यह रैली उदयपुरवाटी के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में संगठन की मजबूती एवं रैली की सफलता के लिए सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में इस दौरान रणसिंह तहसील संयोजक, सुनील हिंदू नगर संयोजक, सुभाष सैनी, हिमांशु कुमावत, शैतान सैनी, दीपक सैनी, अरविंद सैनी, विनेश कुमार, प्रवीण रोहिला, गजेंद्र सिंह गुर्जर, प्रदीप सैनी, आकाश, संदीप कुमार माथुर, विनोद राजोरिया, मंगल शर्मा, गौ रक्षक मयंक, प्रियांशु स्वामी, मनोज सैनी, गोरु राम स्वामी, अमीलाल सैनी, विमल कुमार सोनी सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related Articles