[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पड़ोसी ने चलाई ईंट महिला को लगी, गंभीर घायल:सादुलपुर थाने में केस दर्ज; अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों के साथ आरोपी कर रहा था मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पड़ोसी ने चलाई ईंट महिला को लगी, गंभीर घायल:सादुलपुर थाने में केस दर्ज; अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों के साथ आरोपी कर रहा था मारपीट

पड़ोसी ने चलाई ईंट महिला को लगी, गंभीर घायल:सादुलपुर थाने में केस दर्ज; अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों के साथ आरोपी कर रहा था मारपीट

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 8 में नाली के अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। झगड़े के दौरान महिला के सिर पर ईंट लगने से वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 13 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे की है। उस समय नगरपालिका के कर्मचारी वार्ड नंबर 8 में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार वार्ड 8 निवासी रमाकांत शर्मा अपनी भाभी सुनीता पत्नी रामावतार शर्मा के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में मोहल्ले के कृष्णा अग्रवाल पत्नी जीवनमल और उनके पुत्र राजेश अग्रवाल ने कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी।

नगरपालिका के कर्मचारी वार्ड नंबर 8 में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे थे।
नगरपालिका के कर्मचारी वार्ड नंबर 8 में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे थे।

ईंट-पत्थर चलने से महिला घायल

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के मोहल्लेवासी भी आमने-सामने आ गए। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई और ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इसी दौरान एक ईंट सुनीता के सिर पर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर पट्टी की गई। शिकायत में यह भी बताया गया है कि रमाकांत शर्मा को भी झगड़े के दौरान चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर मोहल्ले के अन्य लोगों पर भी पत्थर और ईंटें फेंकीं। राजगढ़ थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कृष्णा अग्रवाल और राजेश अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet