सादुलपुर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सादुलपुर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सादुलपुर : सादुलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों और कमर्शियल सिलेंडर बंद करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शनिवार को उपखंड कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया ने कहा- शादियों के सीजन में कमर्शियल सिलेंडर बंद होने से आम लोगों और छोटे व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का लगाया आरोप
शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने केंद्र सरकार पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पूनिया ने कहा कि बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान है और कई स्थानों पर लोगों को गैस के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष करतार टांडी, लाल मोहम्मद भियानी, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया जनाउ खारी, महिला कांग्रेस तहसील अध्यक्ष पुष्पा सिंघल, अनुसूचित जाति कांग्रेस तहसील अध्यक्ष सतबीर बागोत, मंडल अध्यक्ष मानसिंह रेबारी, सरपंच नरेश बालानिया (रामपुरा) सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061404


