[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकॉप सिटिजन ऐप से पुलिस सेवाएं एक क्लिक पर:चिड़ावा में चलाया जागरूकता अभियान, टीम ने बताए फायदे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकॉप सिटिजन ऐप से पुलिस सेवाएं एक क्लिक पर:चिड़ावा में चलाया जागरूकता अभियान, टीम ने बताए फायदे

राजकॉप सिटिजन ऐप से पुलिस सेवाएं एक क्लिक पर:चिड़ावा में चलाया जागरूकता अभियान, टीम ने बताए फायदे

चिड़ावा : पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और सुविधाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए ‘राजकॉप सिटिजन ऐप’ लॉन्च किया है। चिड़ावा में ट्रैफिक इंचार्ज जयपाल सिंह रनवा के नेतृत्व में ‘कलिका टीम’ ने इस ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए। उन्होंने नागरिकों को बताया कि अब उन्हें पुलिस सेवाओं के लिए थाने जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह ऐप घर बैठे कई सुविधाएं प्रदान करता है।

ऐप के माध्यम से आपातकालीन सहायता, किराएदार और घरेलू नौकरों का ऑनलाइन सत्यापन, साइबर क्राइम की रिपोर्टिंग, खोए हुए दस्तावेज या मोबाइल की जानकारी, सिम ब्लॉक/अनब्लॉक करना और एफआईआर की स्थिति जानने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कलिका टीम के सदस्यों ने आमजन को ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त उपलब्ध है। इस अभियान में कॉन्स्टेबल प्रमिला, रेणुका, हैड कॉन्स्टेबल बलबीर, शीशराम, पर्वत सिंह, कॉन्स्टेबल दलीप सिंह और मुकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

ट्रैफिक इंचार्ज जयपाल सिंह रनवा ने नागरिकों से सुरक्षित माहौल बनाने के लिए तकनीक का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘राजकॉप सिटिजन ऐप’ समय बचाने के साथ-साथ आपात स्थिति में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को भी कम करता है।

Related Articles