[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरसों काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला, 5 घायल:चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती, झोपड़े में छिपकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरसों काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला, 5 घायल:चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती, झोपड़े में छिपकर बचाई जान

सरसों काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला, 5 घायल:चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती, झोपड़े में छिपकर बचाई जान

चूरू : चूरू में सरसों की फसल काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना दाऊदसर गांव के पास एक खेत में हुई। बीरबलराम (60) ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे। उसी दौरान कींकर के पेड़ के पास पहुंचने पर मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में बीरबलराम के साथ धन्नी देवी (25), हनुमान सिंह (75), हीरालाल (20) और गिरधारीलाल (28) घायल हो गए। मधुमक्खियों से बचने के लिए उन्होंने पहले कंबल ओढ़कर आग के पास बैठने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों की संख्या बढ़ती गई। इसके बाद पांचों किसानों ने खुद को एक झोपड़े में बंद कर लिया और खेत में ही गाड़ी मंगवाई। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें गंभीर हालत में रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया।

जालान अस्पताल में उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, पांचों घायल किसान डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। घायलों में हनुमान सिंह की आंखों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया है।

Related Articles