[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान स्थापना दिवस पर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ:चूरू रोडवेज बस स्टैंड पर कलेक्टर, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान स्थापना दिवस पर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ:चूरू रोडवेज बस स्टैंड पर कलेक्टर, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

राजस्थान स्थापना दिवस पर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ:चूरू रोडवेज बस स्टैंड पर कलेक्टर, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

चूरू : राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को चूरू रोडवेज बस स्टैंड से स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और सीईओ श्वेता कोचर सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग होनी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने तथा अपने परिवेश को सुंदर बनाने का आह्वान किया।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब राजस्थान दिवस चैत्र प्रतिपदा को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस पर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर सुराणा ने यह भी कहा कि सफाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि 19, 20 और 21 मार्च को चूरू उत्सव के तहत कई आयोजन किए जाएंगे, जिनमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन आयोजनों में राजसखी मेला, ओडीओपी मेला और पंच गौरव प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश सारस्वत ने किया। इस मौके पर महेंद्र न्यौल, विक्रम कोटवाद, अभिषेक चोटिया, सीपी शर्मा, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, दीनदयाल सैनी, पूर्णिमा यादव, सुदीप शर्मा, सुनील सोनी, इरफान खान और नरेंद्र कंवल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles