[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी सीएसडी कैंटीन के बाहर सड़क पर वाहनों की कतार:पार्किंग की अनदेखी से बढ़ रहा हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी सीएसडी कैंटीन के बाहर सड़क पर वाहनों की कतार:पार्किंग की अनदेखी से बढ़ रहा हादसे का खतरा

गुढ़ागौड़जी सीएसडी कैंटीन के बाहर सड़क पर वाहनों की कतार:पार्किंग की अनदेखी से बढ़ रहा हादसे का खतरा

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी में नवलगढ़ मार्ग पर स्थित सीएसडी कैंटीन के बाहर उचित पार्किंग व्यवस्था का उपयोग न होने के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन सामान खरीदने आते हैं, जिससे मुख्य सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है।

कैंटीन आने वाले लोग अक्सर अपने वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े कर कैंटीन के अंदर चले जाते हैं। इस वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। यह मार्ग गुढ़ागौड़जी से नवलगढ़ जाने वाली व्यस्त सड़कों में से एक है।

दिनभर इस मार्ग से बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वहीं, सीएसडी कैंटीन में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। जल्दबाजी के कारण कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क का एक हिस्सा अवरुद्ध हो जाता है और अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है।

सीएसडी कैंटीन के मैनेजर महेंद्र झाझड़िया ने बताया कि कैंटीन भवन के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपने वाहन सुरक्षित तरीके से खड़े कर सकें। इसके बावजूद कई लोग जल्दी के चक्कर में मुख्य सड़क पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार कैंटीन के गार्ड द्वारा समझाने के बाद भी लोग सही स्थान पर वाहन नहीं खड़े करते।

Related Articles