कांग्रेस का अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना:रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस का अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना:रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने किया। इस दौरान विधायक सुरेश मोदी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, युवा नेता बालेंदु सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को ज्ञापन सौंपा।

बीजेपी से सिलेंडर के दाम कम करने की मांग
धरने के दौरान नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा- बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने और लोगों को राहत देने की मांग की।
मोदी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- देश में अचानक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत सरकार की नीतियों की विफलता दर्शाती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को भी असफल बताया, जिससे देश में आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। घसिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने कहा- गैस सिलेंडर की कीमत में अचानक 60 रुपए की बढ़ोतरी और इसके बावजूद कई जगहों पर सिलेंडर का उपलब्ध न होना चिंताजनक है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और सरकार से आम लोगों को राहत देने की मांग करती रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060577


