नीमकाथाना में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई:4.75 लाख जुर्माना वसूला, लोडर और डंपर जब्त किए
नीमकाथाना में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई:4.75 लाख जुर्माना वसूला, लोडर और डंपर जब्त किए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोड डंपर, ट्रेलर और लोडर पकड़े गए, जिन पर कुल 4 लाख 75 हजार रुपए का वशूला गया।

जुगलपुरा, सांवलपुरा तंवरान और अजमेरी क्षेत्र अभियान चलाया
उप परिवहन अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि जुगलपुरा, सांवलपुरा तंवरान और अजमेरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहनों की जांच की गई, जिसमें गिट्टी से ओवरलोड एक ट्रेलर सहित कई डंपर निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अजीतगढ़ क्षेत्र में भी जांच के दौरान एक लोडर और एक ओवरलोड डंपर को जब्त (सीज) किया गया। वहीं कोटड़ी क्षेत्र में भी एक ओवरलोड डंपर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान बनाया गया।
परिवहन विभाग की टीम ने अभियान के दौरान सभी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060572


