[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में व्यापारियों का पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन:बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग; बाजार बंद करने की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में व्यापारियों का पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन:बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग; बाजार बंद करने की दी चेतावनी

रींगस में व्यापारियों का पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन:बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग; बाजार बंद करने की दी चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

रींगस : रींगस कस्बे में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर शुक्रवार शाम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने थानाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एचएम अमर सिंह को सौंपा, जिसमें चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

एचएम अमर सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार रात हुई थी चोरी

व्यापार मंडल के पदाधिकारी बलराम अग्रवाल और जनसेवक आयुष कानूनगो ने बताया- बुधवार रात मुख्य बाजार रामानंद पाठशाला रोड स्थित विश्वनाथ अग्रवाल की दुकान ‘जीएस डिपार्टमेंटल स्टोर’ में चोरी हुई थी। चोर दुकान से चांदी के वर्क के पैकेट, केसर के डिब्बे, नकदी और अन्य महंगा सामान ले गए।

उन्होंने कहा- रींगस और आसपास के क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। रामानंद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सांवरमल कुड़ी ने बताया- बुधवार को हुई चोरी का सात दिनों के भीतर खुलासा कर चोरों को पकड़ने और चोरी का माल बरामद करने की मांग की गई है।

कुड़ी ने यह भी बताया- बुधवार की घटना से पहले भी चोरों ने कई दुकानों और मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस अब तक इन घटनाओं का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। इससे आमजन में पुलिस के प्रति खासा रोष है।

बाजार बंद करने की दी चेतावनी

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर सात दिनों में चोरों को नहीं पकड़ा गया तो वे अपने प्रतिष्ठान बंद कर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।

इस दौरान श्यामसुंदर सोनी, आयुष कानूनगो, राजू बधालका, अनिल शर्मा, दिनेश जोशी, राजकुमार काबरा, अरुण कुमार, नाथूराम धायल, रूडमल, दीपेंद्र सिंह, घनश्याम, महेश कुमावत, राजकुमार सहित अनेक व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles