[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा में देर शाम तक चला विशेष अभियान:नौ टीमों ने काटे 161 चालान, भविष्य में हेलमेट लगाने की दी हिदायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा में देर शाम तक चला विशेष अभियान:नौ टीमों ने काटे 161 चालान, भविष्य में हेलमेट लगाने की दी हिदायत

चिड़ावा में देर शाम तक चला विशेष अभियान:नौ टीमों ने काटे 161 चालान, भविष्य में हेलमेट लगाने की दी हिदायत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा शहर में शनिवार को पुलिस की ओर से विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के लिए डीएसपी सुरेश शर्मा के निर्देशन में सीआई इंद्रप्रकाश यादव के नेतृत्व में नौ टीमों का गठन किया गया। इस दौरान बगैर हेलमेट, कागजात के मिले वाहन चालकों के चालान काटे गए।

पुलिस टीमों ने कबूतरखाना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, सूरजगढ़ मोड़, पिलानी रोड, पिलानी बाइपास चौराहा, गांधी चौक समेत अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की। जिसमें 161 वाहनों के कागजात, बिना हेलमेट मिलने पर चालान काटे गए। चनाना चौकी पुलिस ने भी अभियान चलाया। प्रभारी जगदीशप्रसाद के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर 18 चालान काटे गए।

वहीं कुछ वाहनों के शीशों पर काली फिल्म भी लगी मिली। जिसे भी उतरवाया गया और भविष्य में वापस काली फिल्म लगी मिलने पर वाहन जब्त करने की चेतावनी दी गई। पुलिस टीम में एएसआई ओमप्रकाश, कैलाशचंद्र, हैड कांस्टेबल बलवीर चावला, हरिगोपाल, संदीप कुमार, अनिल ठोलिया, प्रकाश, सज्जन सिंह, अमीलाल, जगदीश, आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22