[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईजीपी किशन सहाय की बेटी का विवाह गांव में सादगी से, समारोह में अतिथि झूमे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आईजीपी किशन सहाय की बेटी का विवाह गांव में सादगी से, समारोह में अतिथि झूमे

आईजीपी किशन सहाय की बेटी का विवाह गांव में सादगी से, समारोह में अतिथि झूमे

अलवर : राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं मानवाधिकार महानिरीक्षक किशन सहाय ने अपनी बेटी ममता का विवाह शहर के बड़े होटलों या रिसोर्ट में करने के बजाय अपने पैतृक गांव अमरपुर में सादगी के साथ संपन्न कराया। इस सादगीपूर्ण आयोजन की क्षेत्र में चर्चा रही।

विवाह समारोह में विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। समारोह में राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुँजी लाल मीणा, महुवा विधायक राजेंद्र मीणा, पूर्व डीजीपी रघुवीर मीणा, सेवानिवृत्त डीजीपी आरपी मीणा, आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान के कॉमेडियन व फिल्म अभिनेता पन्या सेपट (दीपक मीणा) ने मीणावाटी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। उनके गीतों पर कई अतिथि भी झूमते नजर आए।

समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे। सादगी और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित यह विवाह समारोह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles