देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
जनसम्पर्क उपनिदेशक कुमार अजय ने कहा कि नारायण बारेठ राजस्थान की मिट्टी से जुड़े ऐसे पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयां दीं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ बौद्धिक समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि बारेठ ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना और हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष देशदीपक किरोड़ीवाल ने कहा कि उनके विचार और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेंगे।
सभा में पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत, जमील खान, नरेश भाटी, मनोज शर्मा, देवराज लाटा, मोहम्मद अली पठान, राहुल शर्मा, जगदीश सोनी, ललित चौहान, विजय चौहान सहित अनेक पत्रकार व जनसम्पर्ककर्मी मौजूद रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us