छापर में प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस एजेंसी में देखा स्टॉक:वैरिफिकेशन किया, निरीक्षक बोले- उपभोक्ताओं को नियत समयावधि में मिलेगा सिलेंडर
छापर में प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस एजेंसी में देखा स्टॉक:वैरिफिकेशन किया, निरीक्षक बोले- उपभोक्ताओं को नियत समयावधि में मिलेगा सिलेंडर
छापर : कस्बे में स्थित गैस एजेंसी का शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण किया । यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के निर्देश पर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी की रोकथाम के उद्देश्य से की गई थी।
तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक और प्रवर्तन निरीक्षक, रसद विभाग महिपाल सिंह राठौड़ की टीम ने एजेंसी पर पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी में उपलब्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक सही पाया गया।
तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य गैस एजेंसियों का भी दौरा कर सिलेंडरों की उपलब्धता की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है।
प्रवर्तन निरीक्षक महिपाल सिंह ने आश्वस्त किया कि सभी उपभोक्ताओं को नियत समयावधि में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू गैस के अवैध उपयोग और कालाबाजारी पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2060387

