[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में सड़क 30 फीट चोड़ी करने पर अड़े लोग:नगर परिषद में 40 फीट करना प्रस्तावित, कमिश्नर बोले- जोनल प्लान की पालना होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जोधपुर में सड़क 30 फीट चोड़ी करने पर अड़े लोग:नगर परिषद में 40 फीट करना प्रस्तावित, कमिश्नर बोले- जोनल प्लान की पालना होगी

जोधपुर में सड़क 30 फीट चोड़ी करने पर अड़े लोग:नगर परिषद में 40 फीट करना प्रस्तावित, कमिश्नर बोले- जोनल प्लान की पालना होगी

सीकर : सीकर शहर में पुरोहित की ढाणी रोड को 40 फीट करना प्रस्तावित है, जबकि ढाणीवासी सड़क को 30 फीट चौड़ी करने पर अड़े हैं। आज नगर परिषद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान भी पुरोहित की ढाणी के लोगों ने सड़क को 30 फीट तक ही चौड़ा करने की मांग दोहराई। जबकि नगर परिषद कार्मिकों ने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जोनल प्लान के हिसाब से ही काम होगा।

नगर परिषद अधिकारियों के सामने सीकर शहर के पुलिस लाइन से राधाकिशनपुरा होते हुए जयपुर-झुंझुनू बाईपास तक प्रस्तावित 40 फीट सड़क चौड़ाईकरण को संशोधित कर 30 फीट ही रखने की मांग की है। प्रभावित लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से कई मकान व दुकानें पूरी तरह से टूट जाएंगी, जिससे कई परिवार बेघर हो जाएंगे। स्थानीय लोगों ने मांगे नहीं मानने पर बड़े आंदोलन तक की चेतावनी दी है।

अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही

नगरपरिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा ने कहा- ट्रैफिक जाम को देखते हुए जोनल प्लान के हिसाब से काम किया जा रहा है। मार्किंग का काम पूरा हो चुका है, नोटिस देने की कार्रवाई चल रही है। नोटिस देकर लोगों से खुद अतिक्रमण हटा लेने की अपील की जा रही है। जो लोग आपत्ति दे रहे हैं उनकी सुनवाई कर निस्तारण की कोशिश की जा रही है। आपत्ति दर्ज करवाले लोगों के दस्तावेज भी चैक किए जा रहे हैं। संबंधित क्षेत्र के लोगों में आपसी सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles