[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना की मस्जिदों में रमजान का आखिरी जुम्मा:नमाज अदा कर देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना की मस्जिदों में रमजान का आखिरी जुम्मा:नमाज अदा कर देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी

नीमकाथाना की मस्जिदों में रमजान का आखिरी जुम्मा:नमाज अदा कर देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर और आसपास के इलाकों की विभिन्न मस्जिदों में रमजान महीना का आखिरी जुम्मा मनाया गया। इस मौके पर विशेष नमाज अदा की गई। शहर के पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद, छावनी क्षेत्र की ईदगाह और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

दोपहर में जुम्मे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे। यहां सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान लोगों ने अल्लाह से देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद के मौलाना मुशर्रफ ने बताया- रमजान महीने का आखिरी जुम्मा मुस्लिम समाज के लिए बेहद अहम होता है। इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है और नमाज से पहले लोगों को दीन-धर्म से जुड़ी बातें बताई जाती हैं।

मौलाना ने जानकारी दी कि जुम्मे की नमाज से पहले एक बयान दिया गया। इसमें रमजान के महत्व, रोजे की अहमियत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसके बाद खुतबा पढ़ा गया और फिर नमाज अदा की गई।

मौलाना मुशर्रफ ने आगामी ईद-उल-फितर के मौके पर भी शहर में विशेष नमाज अदा किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर होगी। छावनी स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

Related Articles