डूंडलोद में सफाई व्यवस्था लचर:डूंडलोद शहर में जगह जगह कचरे के ढेर, लाखों खर्च के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल
डूंडलोद में सफाई व्यवस्था लचर:डूंडलोद शहर में जगह जगह कचरे के ढेर, लाखों खर्च के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल
डूंडलोद : डूंडलोद में सफाई व्यवस्था बदहाल है। नगरपालिका द्वारा सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने और जगह-जगह पोस्टर व कचरा पात्र लगाने के बावजूद, शहर में कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विशेष रूप से, डूंडलोद के रामचंद्र गोयनका राजकीय बालिका स्कूल के पास लगा कचरा पात्र ओवरफ्लो हो रहा है। कचरा पात्र के आसपास भी गंदगी फैली हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन इन कचरा पात्रों को नियमित रूप से खाली करवाना भूल गया है।
बताया गया है कि पालिका के सफाईकर्मी केवल कुछ चुनिंदा स्थानों के कचरा पात्र ही साफ करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पालिका ने सफाई को लेकर दीवारें तो पुतवा दी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई नहीं हो रही है, बल्कि केवल खानापूर्ति की जा रही है।
ओवरफ्लो कचरा पात्रों से निकलकर कचरा सड़कों पर बिखर रहा है, जिसे गोवंश भी खा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060374


