गांव घरडाना खुर्द के सौरभ की यूपीएससी में 544वीं रैंक:ग्रामीणों ने किया सम्मानित, पूर्व विधायक बोले- बाकी युवाओं को भी मिलेगी आगे बढ़ने की प्रेरणा
गांव घरडाना खुर्द के सौरभ की यूपीएससी में 544वीं रैंक:ग्रामीणों ने किया सम्मानित, पूर्व विधायक बोले- बाकी युवाओं को भी मिलेगी आगे बढ़ने की प्रेरणा
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के गांव घरडाना खुर्द निवासी सौरभ बुड़ानिया को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 544वीं रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने उनके गांव पहुंचने पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।
सौरभ बुड़ानिया को ग्रामीणों ने किया सम्मानित
इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत ने सौरभ को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक सुभाष पुनिया ने उन्हें साफा पहनाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा- मेहनत, आत्मविश्वास और अवसर मिलने पर महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, सेना और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज और परिवार के सहयोग से महिलाएं हर ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं, जिसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रीति जेवरिया की सफलता है।
इस मौके पर सौरभ के पिता रामनिवास बुड़ानिया (दिल्ली पुलिस में एएसआई), माता सुनीता देवी, दादी फूली देवी, चाचा ओमप्रकाश और पूर्व सरपंच प्रदीप बुड़ानिया सहित बुड़ानिया परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल रामावतार सिंह, पूर्व प्रधान सूरजगढ़ बलवान, जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, सरपंच उम्मेद राव, जितेन्द्र ठेकेदार, राजेंद्र चाहर, वीरेंद्र चाहर, महेंद्र चाहर, जगवीर बिरवान, हिमांशु, सोनू, शिक्षाविद शीशराम राव, बजरंग पुनिया, विजयपाल राव, महेंद्र राव, सुरेंद्र पुनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सौरभ बुड़ानिया को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी संदीप राव ने किया। उन्होंने कहा कि सौरभ की यह सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060374


