जसरापुर महात्मा गांधी विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से:ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च तक, अधिक आवेदन पर 25 मार्च को लॉटरी
जसरापुर महात्मा गांधी विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से:ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च तक, अधिक आवेदन पर 25 मार्च को लॉटरी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम की राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। इस बार नया शिक्षण सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ होने के कारण राज्यभर के इन विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पहले शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य समय पर विद्यार्थियों का चयन कर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करना है।
प्रधानाचार्य संतोष काजला ने बताया कि कक्षा नर्सरी में 25 सीटें उपलब्ध हैं। अन्य कक्षाओं में रिक्त सीटों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। अभिभावक शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के जरिए 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह प्रवेश प्रक्रिया पूरे राजस्थान में एक समान रूप से लागू की गई है, ताकि चयन पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।
प्राप्त आवेदनों की कक्षावार सूची और रिक्त सीटों की जानकारी 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। यदि सीटों की संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो 25 मार्च 2026 को पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
लॉटरी से चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। चयनित छात्रों को प्रवेश संबंधी आवश्यक दस्तावेज जमा करने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित समय मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद, नए शैक्षणिक सत्र का शिक्षण कार्य 1 अप्रैल 2026 से विधिवत शुरू होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060374


