रामपुरा हीरामल देव महाराज मंदिर पर सर्व समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया
रामपुरा हीरामल देव महाराज मंदिर पर सर्व समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया
गुढ़ागौड़जी : रामपुरा हीरामल देव महाराज मंदिर पर गुरुवार को सर्व समाज के लोगों द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान जगह-जगह से आई कलाकार पार्टियों द्वारा होली के धमाल व सॉन्ग गाकर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां पेश की गई। इस मौके पर रेलया, भारडु की ढाणी, बाकोटी, छावडियो कि ढाणी, रामपुरा, खरबासो कि ढाणी, रघुनाथपुरा, गुर्जरों की नांगली शाहिद आदि काफी दूर-दूर से कलाकार पहुंचे।
इस अवसर पर गुरुजी जगदीश बावता, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, भगत महेन्द्र सिंह, भोपाल बढ़ाना, सरवन बारवाल, शुभकरण, गोपाल सिंह सरदार राम, दयाराम, रामनिवास चाहर, भगत लक्ष्मण सैनी सहित काफी लोग शामिल रहें। आयोजन में पहुंचें सभी कलाकारों को नगद राशि व इष्ट देवनारायण भगवान का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। देवसेना के प्रदेश सचिव गुर्जर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली पर लुप्त हो रहें धमाल व सॉन्ग को पुनर्जीवित करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059522


