[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादिक खान बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सादिक खान बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव

सादिक खान बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : राजस्थान में कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा जारी सूची में चैनपुरा निवासी सादिक खान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सादिक खान को संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद सादिक खान ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर काम करेंगे। सादिक खान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, एम.डी. चोपदार सहित पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles