[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज:चूरू में तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज:चूरू में तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई

रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज:चूरू में तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में राजस्थान परिवहन पथ निगम (रोडवेज) की शिकायत पर जिला परिवहन विभाग ने दो निजी बसों को सीज किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। रोडवेज ने शिकायत की थी कि निजी बस संचालक उनकी बसों के निर्धारित समय से 10 मिनट पहले आकर सवारियां उठा लेते थे। इस संबंध में कई बार समझाने के बावजूद निजी बस संचालक नहीं मान रहे थे।

इसके बाद, चूरू आगार रोडवेज ने पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जिला परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने गुरुवार दोपहर यह कार्रवाई की।

डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बताया कि एक निजी बस कई दिनों से राजस्थान रोडवेज की बस के आगे तय समय से पहले आकर सवारियां ले जा रही थी। उसी बस संचालक की एक अन्य निजी बस नोहर-भादरा रूट पर नेशनल हाईवे 52 पर चल रही थी, उसे भी सीज किया गया। एक और निजी बस जो ग्रामीण रूट पर चलती थी, उसे भी सीज करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई रोडवेज विभाग और जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet