अज्ञात शव का पुलिस व नगरपालिका ने किया अंतिम संस्कार, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान
अज्ञात शव का पुलिस व नगरपालिका ने किया अंतिम संस्कार, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान
चूरू : रतनगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक पर भरपालसर गांव के पास 7 मार्च को मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव का बुधवार को पुलिस और नगरपालिका प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार शव मिलने के बाद उसे पहचान के लिए राजलदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
राजलदेसर थाने के हेड कांस्टेबल रोशनलाल ने बताया कि शिनाख्त के सभी प्रयास विफल रहने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद नगरपालिका के सहयोग से रतनगढ़ के लिंक रोड स्थित श्रीराम मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी और नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058494


