[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोर कुमार

कांकरिया : महान समाज सुधारक, भारत की प्रथम शिक्षिका एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि ग्राम पंचायत कांकरिया स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के ब्लॉक अध्यक्ष बल्लाराम सैनी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि माली समाज संस्था झुंझुनूं के ब्लॉक उपाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकरिया सैनी समाज के अध्यक्ष गिरधारीलाल सैनी ने की।

वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने देश में बालिकाओं के लिए पहली पाठशाला खोलकर महिलाओं को शिक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत बनाने तथा बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी, प्रधानाचार्य नोरंगलाल सैनी, टैगोर स्कूल संचालक सुभाष सैनी, सुमेर सैनी, सतपाल सैनी, रामदेव सैनी, महावीर सैनी, रमेश सैनी, माली समाज संस्था के कोषाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, मनोज सैनी, मनोहरलाल सैनी (पूर्व पंचायत समिति सदस्य) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह तुनवाल ने किया।

Related Articles