झुंझुनूं में घर से ज्वेलरी चुराने वाला गिरफ्तार:एक साथी पहले पकड़ा जा चुका; बुहाना थाना पुलिस की कार्रवाई
झुंझुनूं में घर से ज्वेलरी चुराने वाला गिरफ्तार:एक साथी पहले पकड़ा जा चुका; बुहाना थाना पुलिस की कार्रवाई
बुहाना : झुंझुनूं के बुहाना कस्बे में एक बंद मकान के ताले तोड़कर नकबजनी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में शामिल मुख्य आरोपी दीपक उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है। मामले के एक अन्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।
थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 9 मार्च को आरोपी मुकेश कुमार उर्फ गोगी (20) को गिरफ्तार किया। मुकेश की निशानदेही पर चोरी की गई चांदी की पायल बरामद की जा चुकी है।
आरोपी से की जा रही पूछताछ
मुकेश कुमार से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल मुख्य आरोपी का नाम सामने आया। जिसके बाद 11 मार्च को पुलिस ने दीपक उर्फ गब्बर(22) निवासी वार्ड नं. 14, बुहाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी दीपक से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे चोरी का अन्य सामान और वारदात के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार- 13 फरवरी 2026 को बिमला देवी निवासी बुहाना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058478


