[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम ने नगरपालिका और पंचायत समिति का निरीक्षण किया:सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कारण बताओ नोटिस जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एसडीएम ने नगरपालिका और पंचायत समिति का निरीक्षण किया:सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कारण बताओ नोटिस जारी

एसडीएम ने नगरपालिका और पंचायत समिति का निरीक्षण किया:सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कारण बताओ नोटिस जारी

नवलगढ़ : उपखंड अधिकारी कुलदीपसिंह ने बुधवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका और पंचायत समिति में कुल सात कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उपखंड अधिकारी ने 11 मार्च को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सहायक अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगरपालिका तथा पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मचारियों में नगरपालिका के चार और पंचायत समिति के तीन कर्मचारी शामिल हैं।

आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की जांची

निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की भी जांच की गई। अधिकारियों को रिकॉर्ड संधारण और सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

शौचालयों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई

एसडीएम ने विशेष रूप से नगरपालिका के रिकॉर्ड रूम और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका भवन में बने शौचालयों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कुलदीपसिंह ने कहा कि यदि नगरपालिका के अपने भवन के शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है, तो शहर के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है।

सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

एसडीएम ने नगरपालिका प्रशासन को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles