[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेजुवा में जन-जागरूकता कार्यक्रम, थाली में जूठन नहीं छोड़ने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेजुवा में जन-जागरूकता कार्यक्रम, थाली में जूठन नहीं छोड़ने का लिया संकल्प

बेजुवा में जन-जागरूकता कार्यक्रम, थाली में जूठन नहीं छोड़ने का लिया संकल्प

बेजुवा : गांव बेजुवा में आयोजित एक जन-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने थाली में जूठन नहीं छोड़ने, वैदिक साहित्य के स्वाध्याय और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम भामाशाह एवं समाजसेवी सुल्तान सिंह पूनियां के सदन में सुरेन्द्र कुमार पूनियां की पुत्री ज्योति और रोहित के विवाह समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जीमनवार रखकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा वैदिक साहित्य उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

जिला पर्यावरण संयोजक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने उपस्थित जनों को अन्न का सम्मान करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की जागरूकता से जन-जन में अन्न के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा।

कार्यक्रम में कई सामाजिक, शैक्षणिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और इस प्रकार के जागरूकता अभियान को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में पूनियां परिवार की ओर से योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

Related Articles