शीतलाष्टमी पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की:मां शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
शीतलाष्टमी पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की:मां शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
रतनगढ़ : मंगलवार को शीतलाष्टमी पर्व पर कस्बे में मां शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। घरों में मां शीतला का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। शीतला चौक स्थित मां शीतला मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने मां शीतला के दर्शन कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मंदिर परिसर में उमड़ी महिलाओं ने ठंडे पानी से मां शीतला का अभिषेक किया। उन्होंने दलिया, चावल और घरों में पहले दिन बनाए गए पकवानों का भोग लगाया। इस दौरान महिलाओं ने मां शीतला के पारंपरिक गीत ‘ठंडा झौला दीजै मोरी मांय’ गाकर उन्हें रिझाया।
मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने ठंडे पानी से मां का अभिषेक किया और दलिया, राबड़ी तथा मीठे पकवानों का भोग लगाकर बच्चों व परिवार के स्वास्थ्य के लिए मन्नतें मांगीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058263

