[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारात की कार पलटी,दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत:घर से 12 किमी दूर कार पलटी, शादी की खुशियों की जगह मातम पसरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारात की कार पलटी,दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत:घर से 12 किमी दूर कार पलटी, शादी की खुशियों की जगह मातम पसरा

बारात की कार पलटी,दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत:घर से 12 किमी दूर कार पलटी, शादी की खुशियों की जगह मातम पसरा

चूरू : बारात में जा रही कार पलटने से दूल्हे के बड़े भाई सुरेश कुमार जाट (28) और फोटोग्राफर नरेश कुमार दर्जी (38) की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। कार दूल्हे के बड़े भाई चला रहे थे। कार में कुल 3 लोग सवार थे। हादसा चूरू जिले के बीदासर इलाके के ढाणी कुम्हारान के पास हुआ।

बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया- हादसा मंगलवार की शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच हुआ है। मंगलचंद जाखड़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि देवली तलाई के जाखड़ परिवार में शादी थी।

कार में 3 लोग सवार थे

बारात देवली तलाई से राजलदेसर जा रही थी। बारात में जा रही एक कार को दूल्हे के बड़े भाई सुरेश कुमार जाट चला रहे थे। देवली तलाई से करीब 12 किलोमीटर आगे निकले थे कि कार के सामने अचानक गोवंश आ गया। उसको बचाने के प्रयास में कार पलट गई। कार में सुरेश कुमार जाट, फोटोग्राफर नरेश और राहुल सवार थे।

फोटोग्राफर ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम

हादसे में घायल सुरेश कुमार को बीदासर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फोटोग्राफर नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान वहां उनकी मौत हो गई। कार में सवार राहुल मामूली रूप से घायल हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मंगल गीत की जगह रोने और चीखने की आवाज

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद दूल्हा पक्ष के घर में कोहराम मच गया। जहां मंगलवार देर शाम तक मंगल गीत गाए जा रहे थे। रात होते-होते रोने व चीखने की आवाज गूंजने लगी।

कार पलटते ही बारात के लोगों को पता चल गया

बारात की सभी गाड़ियां एक साथ चल रही थीं। सुरेश की कार पलटते ही बारात के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन कार सवार तीनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा दिया था।

सरकारी टीचर थे दूल्हे के भाई

दूल्हे के भाई सुरेश कुमार सरकारी टीचर थे। उनकी नागौर जिले के जायल तहसील इलाके के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अजबपुरा में पोस्टिंग थी। सुरेश की 2 बेटियां हैं। इनमें एक डेढ़ साल की और दूसरी 6 महीने की है।

दो भाइयों की शादी थी

सुरेश 4 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके छोटे भाई अशोक और चंद्रप्रकाश की शादी थी। अशोक की शादी राजलदेसर में थी और चंद्रप्रकाश की शादी राजलदेसर के प्रेमनगर में। हादसे के बाद दोनों की शादी शोक के माहौल में हुई। अशोक भारतीय सेना में और चंद्रप्रकाश इंजीनियर हैं। इनके पिता चेतनराम जाखड़ किसान हैं।

नरेश कुमार झुंझुनूं जिले के गांव भोड़की के रहने वाले थे। नरेश काफी साल से नागौर में रह रहे थे। नरेश की 3 बेटियां हैं। नरेश के पिता शुभकरण टेलर हैं।

हादसे के बाद की PHOTOS…

चूरू के बीदासर थाना इलाके में बारात की कार पलट गई। हादसे में कार के एयरबैग खुलने के बावजूद 2 लोगों की जान चली गई।
चूरू के बीदासर थाना इलाके में बारात की कार पलट गई। हादसे में कार के एयरबैग खुलने के बावजूद 2 लोगों की जान चली गई।
एक्सीडेंट में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एक्सीडेंट में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार के पलटने से कांच टूट गए और गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई।
कार के पलटने से कांच टूट गए और गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई।

कार दूल्हे के भाई की थी। इसमें दूल्हे के भाई समेत कुल 3 लोग सवार थे।
कार दूल्हे के भाई की थी। इसमें दूल्हे के भाई समेत कुल 3 लोग सवार थे।

Related Articles