[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक आयोजित, होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक आयोजित, होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी हुआ

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक आयोजित, होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी हुआ

झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक मंगलवार को सुबह शहीद करणी राम रामदेव पार्क में आयोजित की गई। बैठक में संस्थान से जुड़े सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के फॉर्म तैयार किए गए और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

बैठक के दौरान पितराम सिंह गोदारा ने सभी को यह शपथ दिलाई कि शादी या अन्य समारोह में थाली में उतना ही भोजन लिया जाए, जितना खाया जा सके, ताकि भोजन की बर्बादी रोकी जा सके। इसके साथ ही दिव्यांग होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांग भाई-बहनों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में संस्थान अध्यक्ष पृथ्वीराज, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, दाताराम, मुकेश कुमार, पिरु राम, सुभाष खींचड़, वीरेंद्र कुमार, आरिफ, इदरीश, मुकेश कंवर, धर्मपाल, मदीना, रमेश कंवर, बबीता देवी और पूजा मजाऊ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles