लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने जयपुर में कोमल मीणा के साथ रचाया विवाह
सैकड़ों राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : लाडनूं विधायक मुकेश भाकर सोमवार 9 मार्च को जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में कोमल मीणा के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। जयपुर स्थित ईडन गार्डन के एंजेल रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह में राजस्थान सहित दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जयपुर, लाडनूं, नागौर, डीडवाना और चूरू सहित कई क्षेत्रों से राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने समारोह में पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विवाह की सभी रस्में वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि की साक्षी में संपन्न हुईं, जिसमें वर-वधु ने फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं और उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, डॉ. सी.पी. जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, अभय गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, कृष्णा पुनिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, विधायक पुसाराम गोदारा, विधायक मनोज मेधवाल और विधायक अभिमन्यु पुनिया सहित कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
इसके अलावा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लियाकत अली, दलित नेता कालूराम गेनाणा, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी, पंचायत समिति प्रधान हनुमानाराम कासणिया, पालिका अध्यक्ष रावत खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, दिनेश गोदारा, राजेंद्र भगारिया, धारासिंह, इदरीस गोरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।
इस भव्य विवाह समारोह में उमड़ी बड़ी भीड़ और विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही। कई लोग इसे सामाजिक आयोजन के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057825
