सीकर में बन रहा नया ओवरब्रिज जल्द होगा शुरू:पिपराली रोड से सर्विस रोड तक हटाया जाएगा अतिक्रमण; जाम से मिलेगी राहत
सीकर में बन रहा नया ओवरब्रिज जल्द होगा शुरू:पिपराली रोड से सर्विस रोड तक हटाया जाएगा अतिक्रमण; जाम से मिलेगी राहत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में फतेहपुर रोड से पिपराली रोड तब बनाया जा रहा नया ओवरब्रिज जल्द बनकर तैयार होने वाला है। सर्विस रोड का काम शुरू हो गया है। रेलवे की पटरियों के ऊपर का स्पैल का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए पिपराली रोड और जांगिड़ भवन के पास सर्विस रोड के लिए कुछ जगहों पर अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
ऐसे में काम पूरा होने में अब अप्रैल तक का समय लग सकता है। हालांकि काम पूरा होने की डेडलाइन फरवरी-2027 तक है।
पीडब्लूडी एक्सईएन सुधीर कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज का फतेहपुर रोड, पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर काम 85 प्रतिशत तक हो चुका है। रेलवे की पटरियों के ऊपर गार्डर रखने का काम बाकी है। रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक मिलते ही बचा हुआ काम तेजी से पूरा किया जाएगा। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर नवीन मिश्रा ने बताया कि रेलवे से ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति मिल गई है जल्द ही ट्रेनों को री-शेड्यूल करके ब्लॉक टाइमिंग तय की जाएगी।
पिपराली रोड पर सर्विस रोड तक हटाएंगे अतिक्रमण
प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेंद्र बिजारणियां ने बताया कि ओवरब्रिज का 60 दिन का काम बाकी है। ओवरब्रिज के दोनों साइड सर्विस रोड भी बन रही है, जिसका काम शुरू हो गया है। ओवरब्रिज के दोनों साइड 9-9 मीटर की सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसमें 7.5-7.5 मीटर की सर्विस रोड बनेगी और पानी निकासी के लिए डेढ़-डेढ़ मीटर के नाले बनेंगे। पिपराली रोड और जांगिड़ भवन के पास सर्विस रोड के लिए कुछ जगहों पर अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
पीडब्लूडी के एसई जेपी यादव ने बताया कि ओवरब्रिज का काम तेजी से किया गया, इसलिए डेडलाइन से करीब 10 महीने पहले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने की उम्मीद है। पिपराली रोड पर सर्विस रोड की साइड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जल्द शुरू होगी। लेकिन ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद ही सर्विस रोड के काम में गति आएगी। हैवी ट्रैफिक होने के कारण ओवरब्रिज बनने से पहले अभी सर्विस रोड का काम पूरा नहीं हो सकता।
सीकर शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
सीकर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए फतेहपुर रोड से पिपराली रोड तक ओवरब्रिज बन रहा है। इस ओवरब्रिज का एक एग्जिट नवलगढ़ रोड पर भी खुलेगा। सीकर शहर में इस ओवरब्रिज बनने के बाद करीब 10 हजार व्हीकल्स को ट्रैफिक जाम से गुजरना नहीं पड़ेगा। नया ओवरब्रिज पूरी तरह वन-वे होगा। इस पर वाहन फतेहपुर रोड से चढ़कर नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर उतर सकेंगे। ओवरब्रिज का काम 85 प्रतिशत हो गया है।
गौरतलब है कि ये सीकर शहर में चौथा ओवरब्रिज है, इससे पहले पिपराली पुलिया, रामू का बास और दासा की ढाणी रेलवे ओवरब्रिज बन चुके हैं। सीकर के नए ओवरब्रिज का काम जनवरी 2025 में शुरू होना तय था, लेकिन टेक्निकल कारणों से ये काम लगभग अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में शुरू हुआ। सरकारी आदेशानुसार ओवरब्रिज का काम जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने पहले मार्च 2026 में काम पूरा होने का दावा किया था। लेकिन अब रेलवे स्पैल के काम में देरी के कारण करीब 2 महीनों का समय और लग सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057975
